TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
15-Feb-2024 09:56 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद एक बार फिर से नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से क्रेडिट पॉलिटिक्स की बात की जा रही है ऐसे में यह कार्यक्रम अपने आप में एक खास मायने रखता है। क्योंकि, इससे पहले जिस दल के तरफ नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे अब उसी पार्टी के नेता साथ में एक मंच से इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
दरअसल, आज दोपहर विधानसभा सत्र के उपरांत नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम तय किया गया है। यह सामारोह मुख्यमंत्री संवाद में रखा गया है। इसमें जदयू कोटे के मंत्री उपस्थित रहेंगे। लेकिन, इसमें खबर यह है कि महज दो सप्ताह पहले गठित हुई नई सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। ये दोनों बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे और इसकी सूचना सरकार के तरफ से जारी कर दी गई है।
बिहार सरकार के सूचना जनसंपर्क विभाग के तरफ से जारी सूचना के मुताबिक यह कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा बिहार सचिवालय सेवा अंतर्गत 1333 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों तथा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत 228 सहायक प्राध्यापकों एवं 572 व्याख्याताओं सहित कुल 2133 अभ्यर्थियों का नियुक्ति -पत्र वितरण कार्यक्रम तय किया गया है। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे संवाद में रखा गया है।