ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / बिहार में कब घटेगा नए ट्रैफिक कानून का जुर्माना? नीतीश के फैसले पर...

बिहार में कब घटेगा नए ट्रैफिक कानून का जुर्माना? नीतीश के फैसले पर टिकी सबकी निगाहें

12-Sep-2019 01:48 PM

By 13

PATNA : केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए नए ट्रैफिक कानून में भारी जुर्माने ने सबको बेदम कर दिया है। देशभर में लोग ट्रैफिक कानून के अंदर जुर्माने की मोटी रकम वसूली जाने से परेशान हैं। शायद यही वजह है कि केंद्र सरकार के फैसले के बावजूद कई राज्यों ने अपने यहां जुर्माने की राशि में कटौती कर लोगों को राहत देने का निर्णय लिया है। https://youtu.be/-SJ0wwXZe3c प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात ने जुर्माने की राशि में कटौती करने का सबसे पहला फैसला लिया है जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित कई अन्य राज्य जुर्माना घटाने की तैयारी कर रहे हैं। उधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह अपने राज्य में नए ट्रैफिक कानून को लागू नहीं करेंगी। जुर्माने में राहत के लिए कई राज्य फैसला लेने की तैयारी में हैं लेकिन बिहार की जनता को अब भी इसका इंतजार है। बिहार के अंदर क्या नए ट्रैफिक कानून के तहत वसूला जा रहा जुर्माना कम किया जाएगा? इसको लेकर जनता टकटकी लगाए बैठी है। राज्य के परिवहन मंत्री संतोष निराला ने बुधवार को इस बात के संकेत दिए थे लेकिन अंतिम फैसला राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेना है। अब इंतजार इस बात का है कि लोगों की परेशानी देखते हुए क्या नीतीश कुमार वाकई ट्रैफिक कानून के तहत भारी जुर्माने में कटौती का कोई फैसला लेते हैं।