petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
02-Dec-2023 08:05 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार में नए बहाल शिक्षकों के लिए काफी अच्छी और काम की खबर है। राज्य के करीब 10 हजार नए बहाल शिक्षकों को आज उनके खाते में सैलरी दी जाएगी। उनके खाते में नवंबर माह की सैलरी दी जाएगी। इस बात की जानकारी खुद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने दी है।
दरअसल, भागलपुर में निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने बताया कि, राज्य के अंदर नए बाहर उन शिक्षकों का जिनका प्राण नंबर जनरेट हो गया है उन्हें आज उनके खाते में नवंबर माह की सैलरी दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने सिर्फ 10 दिन ही क्यों ना इंडक्शन प्रोग्राम में हिस्सा लिया हो इसके बावजूद उन्हें जॉइनिंग के बाद की राशि दी जाएगी।
इसके साथ ही साथ के के पाठक ने बताया कि जिन टीचरों का अभिप्राय नंबर जनरेट नहीं हुआ है उन्हें जनवरी माह में राशि दी जाएगी साथ ही साथ उन्होंने शिक्षकों से कहा है कि आपको अभी मेहनत के पैसे मिलेंगे और कागजात का सत्यापन चलता रहेगा। इस दौरान उन्होंने टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के प्रिंसिपल कोई आदेश भी दिया कि जिन शिक्षकों का बैंक में खाता नहीं खुला है उनके जल्द से जल्द खाता खुलवाए और उनके प्राण नंबर जनरेट करवाए।
उधर पाठक ने एक बार फिर से शिक्षकों को यह साफ तौर पर कहा है कि यदि आपको लगता है कि आप गांव में अपनी नौकरी नहीं कर सकते हैं तो जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी नौकरी छोड़ दें क्योंकि आपको नौकरी ग्रामीण क्षेत्र में ही करनी है। केके पाठक ने कहा कि आप यदि सीट छोड़ेंगे तो आपकी सीट पर दूसरे लोगों को और नौकरी दी जाएगी।