Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...
09-Feb-2022 02:39 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : बड़ी खबर नवादा से है, जहां एक युवती के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी युवक शादी का झांसा देकर लंबे समय तक लड़की का यौन शोषण करता रहा लेकिन जब उसकी नौकरी लगी तो उसने शादी से इनकार कर दिया। अब लड़की न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रही है।
घटना जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की है। पीड़ित लड़की की मानें तो साल 2020 में जब वह कन्हाई स्कूल में पढ़ने जाती थी। इसी दौरान गांव के ही शंकर दयाल के बेटे मनीष कुमार से मुलाकात हुई। मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा तो मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। दोनों को प्यार परवान चढ़ा और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगें।
इस बीच आरोपी युवक शादी का झांसा देकर लड़की के साथ यौन शोषण करता रहा। पिछले साल फरवरी महीने में जब उसकी सरकारी नौकरी लगी तो आरोपी युवक लड़की से दूरी बनाने लगा। जब लड़की ने जब लड़के से कहा कि अब तो उसकी सरकारी नौकरी लग गई है, अब शादी कर लेना चाहिए। लेकिन आरोपी युवक ने शादी के लिए सीधे तौर पर इनकार कर दिया।
अब पीड़ित लड़की न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खाने को विवश है। पीड़ित लड़की ने थाने से लेकर एसपी तक से गुहार लगाई लेकिन एक साल बीतने के बावजूद उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। बुधवार को एक बार फिर पीड़िता अपनी गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता का कहना है कि अगर एसपी साहब आज उसकी फरियाद नहीं सुनेंगे तो वह कोर्ट से न्याय की गुहार लगाएगी।