ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / नवादा सदर अस्पताल में ऑपरेशन के लिए मांगा जाता है पैसा, नहीं देने...

नवादा सदर अस्पताल में ऑपरेशन के लिए मांगा जाता है पैसा, नहीं देने पर डॉक्टर चढ़ाते हैं पानी

06-Jul-2019 02:41 PM

By 4

NAWADA: बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है. मामला सदर अस्पताल से जुड़ा है जहां एक लड़की को पिछले 4 दिनों से सर्जिकल वार्ड में लगातार बस पानी चढ़ाया जा रहा है. सदर अस्पताल के डॉक्टर नादिया का ऑपरेशन इसलिए नहीं कर रहे है क्योंकि उसके परिजन डॉक्टर की जेब गर्म करने में असमर्थ हैं. अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिथौरी गांव की नाजिया के परिजन ने सदर अस्पताल के डॉक्टर पर बड़ा आरोप लगाया है. नाजिया के परिजन ने कहा कि वो नवादा सदर अस्पताल 24 तारीख को आए थे. डॉक्टर ने बच्ची को देखने के बाद बुधवार के दिन आने को कहा था आज 4 दिन से अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में बच्ची बेड पर पड़ी है. पानी पर पानी बच्ची को चढ़ाया जा रहा है लेकिन अब तक हमारी बच्ची नाजिया परवीन का अपेंडिक्स का ऑपरेशन नहीं हो पाया है. डॉक्टर लगातार टालमटोल कर रहे हैं. नाजिया के परिजन ने जिला वेक्टर बोर्न डिजीज नियंत्रण पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि उनकी बच्ची का ऑपरेशन जल्द से जल्द कराया जाए और पैसे मांगने वालों पर कार्रवाई की जाए. जिला वेक्टर बोर्न डिजीज नियंत्रण पदाधिकारी डॉ उमेश चंद्रा ने कहा है कि आवेदन के आधार पर जांच कर पैसे मांगने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. नवादा से ईलू सिन्हा कि रिपोर्ट