Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
18-May-2021 11:14 AM
DESK: बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन लगाया गया। इस दौरान सरकार के गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की गयी। लेकिन कुछ लोग सरेआम लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते नजर आए।
जी हां हम बात कर रहे हैं नवादा के पकरीबरावां के हथियारी गांव की जहां सोमवार की रात एक तिलक समारोह में बार-डांसरों के ठुमके के बीच कई राउंड फायरिंग की गयी। सोशल मीडिया पर इस विडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन में आई। एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। कानून को तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं है ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
पकरीबरावां थाना क्षेत्र के हथियारी गांव में 17 मई की रात तिलक समारोह में हुए तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बार-बालाओं के डांस के दौरान कई राउंड फायरिंग की गयी। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ इस नाइट आर्केष्ट्रा को देखने पहुंची थी। अश्वील गानों पर रातभर लोगों ने बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाए।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार डांस से साथ-साथ गोलियां भी चली थी। आर्केष्ट्रा का आयोजन थाना से 5 किलोमीटर की दूरी पर ही किया गया था लेकिन पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। पकरीबरावां थानाध्यक्ष नागमणी भास्कर से जब इस बावत पूछा गया तो उन्होंने ऐसे आयोजन की जानकारी से इनकार किया। हालांकि फस्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
17 मई को आयोजित तिलक समारोह के दौरान लोगों ने कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ा दी। इस मामले पर एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि वायरल हुए वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। कानून तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं है ऐसे लोग बख्से नहीं जाएंगे।
गौरतलब है कि 25 अप्रैल को भी चढिहारी गांव में भी आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ था। इस मामले में सुबेलाल चौहान पर केस दर्ज किया गया था। कल की घटना ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है। प्रखंड क्षेत्र में लॉकडाउन के नाम पर हर जगह धज्जियां उड़ रही है। शादी समारोह सीमित संख्या में किए जाने के निर्देश बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। हर जगह भीड़ देखी जा रही है। तिलक समारोह में आयोजित हुए आर्केष्ट्रा में भी कोरोना के गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। सरेआम लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई गयी। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है।