ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / नवादा में दर्दनाक हादसा : ट्रेन से कटकर 2 महिलाओं की मौत

नवादा में दर्दनाक हादसा : ट्रेन से कटकर 2 महिलाओं की मौत

28-Oct-2019 09:20 AM

By ILLU SINHA

NAWADA : इस वक्त की ताजा खबर नवादा से आ रही है जहां ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई है। यह हादसा नवादा-गया क्यूल रेलवे ट्रैक पर हुआ है। 

घटना के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक यह दोनों महिलाएं रेल ट्रैक पर उतरकर प्लेटफार्म बदल रही थीं जिस दौरान ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक दोनों महिलाएं गया झाझा पैसेंजर से नवादा आई थीं। नवादा स्टेशन पर उतरने के बाद यह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी जिस दौरान क्यूल-गया मेमू ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। 

हादसे में मारे गई दोनों महिलाओं की पहचान हो गई है। एक का नाम मालती देवी है जो सदर प्रखंड के नया गांव की रहने वाली है। वह छठ करने के लिए चंडीगढ़ से अपने गांव आई थी। जबकि दूसरी महिला नारदीगंज के हरीनारायणपुर गांव की रहने वाली है, वह मथुरा से तीर्थयात्रा कर अपने गांव वापस आ रही थी।