ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / प्रिंसिपल की होने लगी विदाई तो फूट-फूट कर रोने लगी छात्राएं, पैर पकड़...

प्रिंसिपल की होने लगी विदाई तो फूट-फूट कर रोने लगी छात्राएं, पैर पकड़ लगी रोकने

03-Mar-2020 07:39 AM

NAWADA: शिक्षक से छात्र और छात्राओं का ऐसा लगाव हुआ कि जब प्रिंसिपल की स्कूल से विदाई होने लगी थी छात्राएं फूट-फूटकर रोने लगी है.  यही नहीं ग्रामीण भी पहुंचे और प्रिंसिपल को जाने से रोकने लगे. यह मामला नवादा जिले के ओहारी इंटर कॉलेज की है.

हाथों से बरसा रही थी फूल, आंखों से गिर रहे थे आंसू

प्रिंसिपल यमुना प्रसाद की विदाई के लिए पूरी तरह से तैयारी की गई थी. कार को फूलों से सजाया गया था. विदाई के दौरान छात्राएं प्रिंसिपल पर फूल बरसा रही थी और आंखों से आंसू गिर रहे थे. यमुना प्रसाद छात्राओं को समझा रहे थे. लेकिन वह समझने को तैयार नहीं थी. 

स्कूल से निकले तो ग्रामीणों ने रोका

जब युमना प्रसाद स्कूल से किसी तरह से छात्राओं को समझाकर बाहर निकले ही कि बाहर ग्रामीणों ने घेर लिया और उनसे नहीं जाने की गुजारिश करने लगे. ग्रामीणों को आश्वास्त किया कि सरकारी सेवा की उम्र खत्म हुई है, उनकी सेवा जारी रहेगी तब ग्रामीणों ने उन्हें जाने दिया. बताया जा रहा है कि यमुना प्रसाद ने दस साल की सेवा अवधि में ग्रामीणों का दिल जीत लिया. स्कूल उनके लिए घर के समान, टीचर परिवार और बच्चे को संतान जैसा मानते थे. जिसके कारण उनके छात्राओं का लगा अधिक था.