ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / नवादा में दिनदहाड़े बंदूक की बट से शिक्षक पर हमला, नाजुक हालत में...

नवादा में दिनदहाड़े बंदूक की बट से शिक्षक पर हमला, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

19-Aug-2019 09:07 AM

By 3

NAWADA: जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बंदूक की बट से शिक्षक पर हमला कर दिया है. इस हमले में गंभीर रुप से घायल शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना नवादा नगर थाना के आरएमडब्ल्यू गली की है. खबर के मुताबिक घायल शिक्षक मिथुन कुमार शहर में कोचिंग चलाते हैं, सोमवार की सुबह मिथुन घर से कोचिंग क्लास जा रहे थे. उसी दौरान तीन के संख्या में बाइक सवार अपराधी ने उन्हें घेर लिया और गोली मारने की कोशिश की. उसी दौरान कुछ लोगों ने देख लिया और हल्ला करने लगे. आसपास लोगों को जुटता देख अपराधी भागने लगे पर भागते भागते अपराधियों ने रिवाल्वर के बट से शिक्षक के सिर पर वार कर दिया, जिससे शिक्षक घायल हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस ने घटना स्थल से एक गोली भी बरामद किया है. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट