ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...

नवादा में शराबबंदी कराने गयी वार्ड सदस्य की परिवार समेत जमकर पिटाई: कारोबारियों ने कहा-नीतीश नहीं बंद करा पाये तुम क्या कर लोगी

नवादा में शराबबंदी कराने गयी वार्ड सदस्य की परिवार समेत जमकर पिटाई: कारोबारियों ने कहा-नीतीश नहीं बंद करा पाये तुम क्या कर लोगी

15-Jan-2022 04:00 PM

NAWADA: बिहार के नवादा जिले के एक गांव में शराब की अवैध बिक्री बंद कराने गयी वार्ड सदस्य औऱ उसके परिवार के लोगों को कारोबारियों ने जमकर पीटा है. कारोबारियों के हमले में वार्ड सदस्य औऱ उनके पति समेत चार लोग घायल हो गये हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. घायल वार्ड सदस्य कह रही हैं कि शराब कारोबारी उन्हें पीटते हुए कह रहे थे कि नीतीश कुमार को दारू बंद ही नहीं पाये तुम क्या कराओगी। 


मामला नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आसाढी़ गांव का है. इस गांव के वार्ड नंबर 4 की वार्ड सदस्य हैं रीना कुमारी. रीना कुमारी को खबर मिली कि गांव में कुछ लोग शराब बेचते हैं. खबर मिलने के बाद रीना कुमारी उन लोगों के पास पहुंची जो शराब का कारोबार कर रहे थे. वार्ड सदस्य के मुताबिक गांव में शराब लाकर बेचने वालों में विनोद रविदास, नगेंद्र रविदास समेत चार लोग शामिल थे. वार्ड सदस्य ने उनसे कहा कि वे गांव में शराब नहीं लायें औऱ ना यहां शराब की बिक्री करें।


नीतीश नहीं बंद करा पाये तुम क्या कर लोगी

रीना कुमारी के मुताबिक उनके मना करने पर शराब कारोबारी आपे से बाहर हो गये. उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार तो शराब बंद नहीं करा पाये और अब तुम चली हो शराबबंदी करवाने. तुम्हारी हैसियत कितनी है. इसी बीच वार्ड पार्षद रीना कुमारी के पति सतेंद्र रविदास भी वहां पहुंच गये औऱ उन्होंने अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार कर रहे शराब कारोबारियों को रोकने की कोशिश की. इसी दौरान शराब माफियाओं ने हमला कर दिया. माफियाओं ने सत्येंद्र के सर पर रॉड से वार कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. मारपीट के दौरान ही वार्ड सदस्य के परिवार के दूसरे मेंबर भी वहां पहुंच गये. माफियाओं ने सब को पीटा।


मारपीट की इस घटना में वार्ड सदस्य समेत उनके परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. चिंताजनक स्थिति में सभी को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में वार्ड पार्षद रीना कुमारी, उनके पति सत्येंद्र रविदास, अखिलेश रविदास शामिल हैं. इनमें 2 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


नीतीश के कहने पर शराब बंद कराने गये थे

वार्ड सदस्य रीना कुमारी ने बताया कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि शराब का विरोध करे. उनके कहने मुताबिक ही वे शराब के खिलाफ अभियान चला रही हैं. जो शराब पीते हैं उन्हें जागरूक कर रही हैं और शराब बिक्री का विरोध करती हैं. लेकिन गांव के ही शराब कारोबारियों ने उनके साथ इस घटना को अंजाम दिया।