ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

मंदिर में प्रेमी जोड़ा छुपकर रचा रहा था शादी, अचानक पहुंची पुलिस और दोनों को ले गई थाने

मंदिर में प्रेमी जोड़ा छुपकर रचा रहा था शादी, अचानक पहुंची पुलिस और दोनों को ले गई थाने

29-Nov-2019 11:00 AM

By ILLU SINHA

NAWADA : नवादा के मुफस्सिल थाना इलाके के सलूगंज वर्मा गांव में गुरुवार को एक प्रेमी जोड़ा सबसे छुपकर शादी रचा रहा था. तभी स्थानीय लोगों की नजर दोनों पर पड़ गई और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस  प्रेमी जोड़े को थाने ले आई. 

थाने में दूल्हा राकेश कुमार ने बताया कि वह नालंदा के गिरियक महतपुरा का रहने वाला है और सलूगंज वर्मा की रहने वाली पुनम से प्यार करता है. पर दोनों के घरवाले ने दोनों की शादी कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद गुरुवार को सलूगंज वर्मा मंदिर पहुंचकर उसने पुनम से शादी रचा ली. 

जिसके बाद ग्रामीण दूल्हा-दुल्हन को लेकर महिला थाने पहुंच गए. दोनों का बयान सुनकर महिला थानाध्यक्ष कुमारी बबीता रानी ने दोनों के परिवारवालों को बुलाया और उनके बीच सुलह करा दी. दोनों परिवार वाले राजी हो गए. जिसके बाद दूल्हा के परिवार वाले दुल्हन को विदा कराकर अपने साथ लेते गए.