बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
07-Dec-2020 10:30 AM
By SONU KUMAR
NAWADA : नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के छबैल गांव में 55 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान छबैल गांव निवासी वरन ठाकुर के रूप में की गई है जो गांव में ही अवस्थित पानी टंकी में जलवाहक के रूप में कार्य करता था.
बताया जाता है कि जलवाहक वरन ठाकुर रोज की तरह पानी टंकी में सोया हुआ था. अचानक अपराधियों ने उसके गले में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. बाद में वह किसी तरह वहां से भागकर गांव की ओर पहुंचा. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद घायल वरन ठाकुर को पुलिस द्वारा इलाज के लिए कौआकोल पीएचसी लाया गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है. वहीं परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है. इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है.