ब्रेकिंग न्यूज़

Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

घर में बन रहा था पटाखा, तेज आवाज के साथ हुआ विस्फोट, मची अफरा तफरी

घर में बन रहा था पटाखा, तेज आवाज के साथ हुआ विस्फोट, मची अफरा तफरी

12-Oct-2019 07:05 PM

By ILLU SINHA

NAWADA: नारदीगंज बाजार में तेज विस्फोट के आवाज से गूंज उठा. आवाज इतना तेज था कि बाजार में चल रहे लोग इधर उधर भागने लगे. आवाज का डर खत्म होने पर लोगों ने देखा कि मो नौशाद के घर से धुएं का गुब्बार निकल रहा है. घर से धुंआ निकलता देख लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. घर के अंदर जाने पर देखा गया कि विस्फोट से छत के रेलिंग टूट कर गिर गया है और छत में भी दरार आ गई है. 

विस्फोटक बरामद

मकान मालिक ने बताया कि घर में रखा पटाखा फूटा है. जांच में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के सभी सदस्य फरार हो गया. घर के अंदर 15 लीटर वाले डालडा के डब्बे में विस्फोटक रखा मिला. जबकि घर के बगल के बाउंड्री में एक बड़ा और दो छोटे छोटे बोरी में घास से ढक कर कुछ संदिग्ध समान रखा हुआ था.

बरामद समान की हो रही जांच

थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने बरामद सामग्री के बारे में बताने से इंकार कर दिया. उन्होंने इतना बताया कि डब्बे और बोरी में रखे समान की जांच के लिए जिला से जांच टीम को बुलाया जा रहा है. उसके बाद स्थिति स्पष्ट होगा. उसका लाइसेंसी पटाखे की दुकान भी है. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि अवैध तरीके से पटाखा बनाने का कार्य किया जा रहा था. नारदीगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी में जुट गई. जबकि पूछताछ के लिए दो व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है.