Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
18-Sep-2023 08:02 PM
By SONU
NAWADA: नवादा साइबर थाने की पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जो आधार कार्ड का स्कैन कर फर्जी तरीके से साइबर क्राइम करते थे। लोगों का श्रम कार्ड बनवाने के लिए उनका फिंगरप्रिंट लेते थे। नवादा साइबर थाने में एसडीपीओ पप्रिया ज्योति ने बताया कि यह गिरोह श्रम कार्ड बनवाने के बहाने लोगों का फिंगरप्रिंट लेकर फर्जी अकाउंट बना उसे साइबर अपराधियों को बेचने का काम करते थे।
गिरोह के 2 सदस्यों को नवादा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सबसे पहले ये साइबर फ्रॉड लोगों को श्रम कार्ड बनाने के बहाने उनका फंगरप्रिंट लेता था। उस फिंगरप्रिंट से ये फर्जी सिम एवं फर्जी अकाउंट खुलवाते थे। उस अकाउंट को वो दूसरे साइबर अपराधियों को बेचा करते थे । ऐसा इसलिए करते थे कि ठगी का पैसा जमा हो सके।
नवादा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से 80 लोगों ने यह शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। जहां बैंक के तरफ से उन्हें यह नोटिस मिला था कि उनके खाते में साइबर अपराध के पैसे जमा हुए है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया।तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गिरोह के 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 18 मोबाइल,223 सिम कार्ड,103 इंडिया पोस्ट पेमेंट कार्ड,1 लेमिनेशन मशीन,आधार कार्ड,पैन कार्ड,बैंक पासबुक सहित अन्य सामान जप्त किये गए है।गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए आगे का अनुसंधान जारी है।