BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल
25-Aug-2021 06:20 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: नरहट थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव स्थित महादलित टोले में 24 लोग डायरिया से पीड़ित हैं। बीमार लोगों में ज्यादात्तर बच्चे शामिल हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
गौरतलब है कि 22 अगस्त को इसी गांव के श्यामसुंदर राजवंशी के बेटे गौतम कुमार की मौत डायरिया से हुई थी। गौतम भोज खाने के बाद बीमार हुआ था। एक साथ 24 लोगों के डायरिया से पीड़ित होने की सूचना के बाद डीएम यशपाल राणा ने सिविल सर्जन को खुद मामले की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।
डीएम के निर्देश पर नरहट पीएचसी से मेडिकल टीम को प्रभावित गांव में भेजा गया है। मेडिकल टीम गांव में कैम्प कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। इस दौरान गांव में भी 3 और लोग डायरिया से पीड़ित मिले हैं। लेकिन उनकी स्थिति नियंत्रण में है।
स्वास्थ्य विभाग आस-पास के गांवों पर भी इस बीमारी के फैलाव को लेकर नजर रख रही है। 2 दिन पूर्व ही गांव के एक बच्चे की डायरिया से मौत हुई थी। संभवत बच्चे के मौत के बाद से ही महादलित टोले में डायरिया का प्रकोप बढ़ा है। फिलहाल सभी लोगों का नवादा सदर अस्पताल में इलाज जारी है और सभी खतरे से बाहर हैं।
