मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
20-Dec-2019 09:49 AM
By ILLU SINHA
NAWADA : नवादा के नक्सल प्रभावित चौकिया के वैरिया टांड़ गांव में एक ही कमरे में सोये एक ही परिवार के आठ लोगों में से दो की दम घुटने से मौत हो गई, वहीं 6 लोगों की हालत अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है.
6 लोगों को बेहोशी की हालत में एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत क्रिटिकल बनी हुई है.
खबर के मुताबिक वैरिया टांड़ के महेंद्र यादव के यहां गुरुवार की देर रात खाना खाने के बाद ठंड को देखते हुए एक ही कमरे में 8 लोग सोने चले गए. शुक्रवार की सुबह दूसरे कमरे में सो रहे लोग जब जागे तो सभी को जगाने की कोशिश की तो देखा की सभी बेहोश पड़े हैं.
सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया पर रास्ते में ही एक 4 साल के बच्चे और 65 साल की महिला की मौत हो गई. वहीं 6 लोगों का इलाज अभी चल रहा है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर मेडिकल टीम जांच के लिए पहुंच चुकी है. रजौली विधायक प्रकाशवीर, जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी भारती, सहित पुलिस अधिकारी भी कैंप कर रहे हैं.