BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
03-Mar-2021 01:38 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : नवादा जिला के आंती गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना नवादा जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र की है, जहां आंती गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आंती गांव निवासी अजय सिंह उर्फ सिंटू कुमार की 35 वर्षीय पत्नी निभा कुमारी अपने घर में काम कर रही थी, तभी वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. महिला की मौत के बाद उनके तीन बच्चे के सिर से मां का साया उठ गया. उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मृतक महिला के तीनों बच्चे मां के शव से लिपट कर फफक-फफक कर रो रहे थे. इधर सदर अस्पताल कैंप के दरोगा ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गए हैं.