Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
24-Aug-2020 09:49 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : बिहार में चुनाव से ठीक पहले आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ने लगी है. हत्या, लूट और बलात्कार जैसे संगीन मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ताजा मामला नवादा जिले का है. जहां अपराधियों ने लॉकडाउन के बीच एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी 8.68 लाख लूटकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.
घटना नवादा जिले के रजौली इलाके की है. जहां रजौली-गया रोड पर करमाकला गांव के पास पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधी डिलीवरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मी से 8.68 लाख लूटकर फरार हो गए. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी रजौली की ओर भाग निकले. आनन-फानन में घटना की जानकारी रजौली थाने को दी गई.
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ ने संजय कुमार रजौली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुजय विद्यार्थी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. डिलीवरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी सुनील कुमार निराला ने बताया कि वह सिरदला से 8 लाख 68 हजार 225 रुपए लेकर उसे जमा करने के लिए एसबीआई रजौली आ रहा था. इसी बीच उसका पीछा कर रहे काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधी करमा कला गांव के पास अचानक उससे झोला छीन कर भागने लगे.
जब उन्होंने अपराधियों का विरोध किया तो उसमें से एक युवक ने पिस्टल लहराते हुए कहा कि रुको नहीं तो गोली मार देंगे. जिसके बाद वे सहम गए और तीनों अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर रजौली की ओर भाग निकले. नवादा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है.