ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

नवादा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी अशोक महतो की कोर्ट में पेशी, कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया भागलपुर सेंट्रल जेल

30-Aug-2023 10:27 PM

By First Bihar

SHEIKHPURA: जदयू के तत्कालीन शेखपुरा के विधायक रणधीर कुमार सोनी के पैतृक गांव मुरारपुर के समीप बम विस्फोट कर जान से मारने के मामले में मंगलवार को चर्चित नवादा जेल ब्रेक कांड  के मुख्य आरोपी अशोक महतो उर्फ साधु जी  का बयान कोर्ट में कलमबद्ध कराया गया। इस मामले में एक अन्य अभियुक्त अभिजित कुमार उर्फ़ सोनू का भी बयान कलमबद्ध किया गया। अशोक महतो फिलहाल नवादा के जेल ब्रेक कांड के मामले में भी भागलपुर विशेष केंद्रीय कारा में बंद है। 


इस मामले की जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक रामचरित्र प्रसाद ने बताया कि अशोक महतो को सांसद और विधायक मामलों के विशेष न्यायालय एडीजे तृतीय मधु अग्रवाल के समक्ष कड़ी सुरक्षा में प्रस्तुत किया गया। न्यायलय ने दोनों अभियुक्त से बारीबारी इस मामले में गवाहों द्वारा लगाये गए आरोपों के बारे में पूछा। दोनों ने इस मामले में अपनी संलिप्ता से इंकार करते हुए निर्दोष बताया। बाद में क़ानूनी औपचारिकता पूरी करते हुए पुन अशोक महतो को कैदी भान से कड़ी सुरक्षा के बीच सेंट्रल जेल भागलपुर भेज दिया। 


अपर लोक अभियोजक के बताया कि अब इस मामले में अशोक महतो को अपनी सफाई में गवाही प्रस्तुत करने का अवसर दिया जायेगा। इसके पूर्व अशोक महतो के यहाँ कोर्ट में पेशी की खबर के बाद न्यायालय परिसर में भारी भीड़ जमा हो गयी । स्थानीय पुलिस द्वारा न्यायालय में अतिरिक्त बल लगाकर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। न्ययालय परिसर से बड़ी संख्या में लोगो को खदेड़ कर बाहर भी कर दिया गया। 


बड़ी संख्या में लोग अशोक महतो को देखने के लिए न्यायालय परिसर के बाहर घंटो जमे रहे।बता दें कि जदयू विधायक को वाहन सहित बम ब्लास्ट कर उड़ाने को लेकर उनके पैतृक गांव कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव के बगल में टाटी नदी किनारे सड़क पर केन बम गाड़ रखा था। विस्फोट में एमएलए बाल बाल बच गए थे। जबकि उनकी कार बुरी तरह नष्ट हो गई थी।