Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
10-Dec-2020 07:34 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : बिहार में एक बार फिर से समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. ताजा मामला सूबे के नवादा जिले का है, जहां 3 युवकों ने हथियार के बल पर एक लड़की के साथ गैंगरेप किया और बदमाशों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है. घटना साममे आने के बाद स्थानीय पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.
वारदात नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना इलाके की है, जहां एक लड़की के साथ 3 लड़कों ने हैवानियत की और फिर इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि हथियार के बल पर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इस मामले को लेकर पीड़िता की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है.
पीड़िता की ओर से बताया गया है कि वह घर से नदी की ओर शौच के लिए निकली थी. इस दौरान रास्ते में ही उसी के गांव इ रहने वाले तीन लड़के विक्की कुमार, विकास कुमार और चंदन कुमार ने घेर लिया और फिर उसे सड़क के पूरब की ओर बने विकास के घर पर ले गए. फिर उन्होंने दरिंदगी की और अपने मोबाइल में इस घटना का वीडियो बना लिया.
पीड़िता के मुताबिक वह पीड़ा से चिल्ला रही थी फिर भी दरिंदों ने उसके साथ हैवानियत की. जब पीड़िता बेहोश होने लगी तो उन्होंने उसके मुंह पर पानी डाला और कहा कि इस घटना के बारे में किसी से भी नहीं बताये वरना वे लोग उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मार देंगे. जब पीड़िता अपने घर लौटी तो उसने अपने परिवार को इस घटना की जानकारी नहीं दी. परंतु जब वह पीड़ा के कारण रात में सो नहीं पाई तो उसके घरवालों ने उससे पूछताछ की.
अगले ही दिन पीड़िता ने अपने घरवालों को इस घटना के बारे में पूरी जानकारी दी. उसने बताया कि गांव के ही रहने वाले मोतीलाल का बेटा विकास कुमार, अशोक प्रसाद का बेटा विक्की कुमार और भूषण महतो का बेटा चंदन कुमार ने उसके हाथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया में जब वायरल हुई तो डरे-सहमे पीड़िता के घरवालों ने पुलिस में इसकी शिकायत की. उन्होंने पुलिसवालों को ये भी बताया कि दरिंदों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है.
इस गंभीर मामले को लेकर महिला थाना प्रभारी कुमारी बबीता रानी ने बताया है कि इस मामले को लेकर आवेदन दिया गया है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है. उन्होंने कहा की जल्द ही जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने वायरल तस्वीर की भी जांच करने की बात कही.