मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
09-Apr-2020 10:05 AM
NAWADA : नवादा में पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में पूरे शहर को रातोंरात सील कर दिया गया है. पूरे शहर में एएसपी अभियान कुमार आलोग समेत अन्य अधिकारी गस्ती कर रहे हैं.
अधिकारियों ने बताया कि पहला मामला सामने आने के बाद आज से पूरे शहर में केविड - 19 खोज अभियान शुरू होगा. इस दौरान हर घर जाकर सर्वे किया जाएगा और लोगों की पूरी डिटेल ली जाएगी.
बता दें कि नवादा के रहने वाले जिस शख्स का टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव पाया गया वह तबलीगी जमात से जुड़ा हुआ है.शख्स की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सरकार के होश उड़ गए हैं. प्रशासन उसकी ट्रैवल हिस्ट्री निकालने में जुटा हुआ है जबकि उसके पूरे परिवार को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. नवादा जिला प्रशासन ने उस पूरे इलाके को सील कर दिया है जहां यह जमाती रहता है. बिहार में तबलीगी जमात से जुड़े किसी व्यक्ति को पहली बार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और इसके बाद सरकार के होश उड़े हुए हैं.