वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल
17-May-2020 03:21 PM
NAWADA : नवादा जिले के एक पूरे थाना के पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। महिला सिपाही के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद थानाध्यक्ष समेत तमाम पुलिसकर्मियों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। वहीं सभी पुलिसकर्मियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
जिले के बुंदेलखंड थाना के थानाध्यक्ष समेत सभी पुलिसकर्मी को क्वारंटाइन कर दिया गया है।दरअसल आरा की महिला सिपाही के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ये कदम उठाया गया है। आरा की जो महिला सिपाही कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है उसने कुछ दिनों तक उस थाने में ड्यूटी दी थी।अब बुंदेलखंड थाना के कुल 9 पुलिसकर्मियों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है।वहीं संक्रमित महिला पुलिसकर्मी के घर वालों के कुल 5 लोगों का सैंपल लिया गया है। वहीं सभी पुलिसकर्मियों को क्वारन्टीन करने के बाद थाने में नए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है।एसआई नरोत्तम कुमार को प्रभार दिया गया है।
बता दें कि जिले में अबतक कुल 5 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। सभी पुलिसकर्मियों को आईसोलट कर दिया गया है। नवादा में कुल 9 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई जिसमें से नवादा सिविल सर्जन का बॉडीगार्ड भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं जिले में अब तक 36 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।