Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
04-Apr-2021 10:29 AM
By SONU KUMAR
NAWADA : राज्य में शराबबंदी के बावजूद नवादा में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो गई. जहरीली शराब कांड की जांच के लिए सरकार ने राज्य मुख्यालय से एक टीम भेजी लेकिन इस मामले में अब तक के जिले के आला अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बजाय छोटी मछलियों पर गाज गिराई जा रही है. नवादा के एसपी ने इस मामले में थाना अध्यक्ष के ऊपर कार्यवाही की है और उन्हें सस्पेंड कर दिया है.
नवादा एसपी ने नगर थानाध्यक्ष तारकेश्वरनाथ तिवारी को जहरीली शराब मामले में सस्पेंड कर दिया है. निलंबन के बाद पुलिस अवर निरीक्षक उमाशंकर को अस्थायी रूप से नगर थाने का प्रभारी थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रभारी थानाध्यक्ष के रूप में सभी कार्यों का ससमय क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को नवादा एसपी ने जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत के मामले में गांव के चौकीदार को निलंबित कर दिया है. नवादा के डीएम औऱ एसपी ने कहा कि इस मामले में गांव के चौकीदार को सस्पेंड कर दिया गया है. वैसे प्रशासन ने 7 प्राथमिकी दर्ज की है. इन मामलों में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद आज सुबह एसपी ने नगर थानाध्यक्ष तारकेश्वरनाथ तिवारी को सस्पेंड कर दिया.