ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / news / नवादा : बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, देवर ने ही भाभी को मौत...

नवादा : बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, देवर ने ही भाभी को मौत के घाट उतारा

11-Feb-2022 05:43 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : बिहार में एक ओर जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने के सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव का है, जहां एक देवर ने अपनी भाभी को लाठी डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।


जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय मृतका बच्ची देवी के पति कृष्ण यादव का अपने चचेरे भाई गोकुल यादव से पिछले एक महीने से रास्ते का विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले गोकुल यादव ने उक्त रास्ते पर दीवार खड़ी कर दी। शुक्रवार की सुबह कृष्ण यादव ने दीवार हटाने को कहा।


इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तू तू मैं मैं होने लगी। जिसके बाद गोकुल यादव अपने परिवार के साथ लाठी डंडा लेकर पहुंचा और कृष्ण यादव पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने पहुंची कृष्ण यादव की पत्नी को चचेरे देवर ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद नारदीगंज थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। इधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।