BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
05-Oct-2020 02:54 PM
By SONU SHARMA
Muzaffarpur: मुज़फ़्फ़रपुर के काजीमोहमद थाना अंतर्गत रामराजी रोड मोहल्ले में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने पति से झगड़ा होने पर अपने 15 माह के बच्चे के साथ आग गला कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी. इस घटना के बाद इलाके के लोग स्तब्ध हैं. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच और परिजनों से पूछताछ कर रही है.
बताया जा रहा है कि घटना के पूर्व महिला ने अपने पति से मायके जाने की जिद्द की थी. जिस पर उसके पति ने कुछ दिनों बाद जाने की बात कही,और वह ड्यूटी के लिए निकल गया. उसके जाते ही महिला ने अपने 15 महीने के बच्चे के साथ कमरे को बंद कर खुद पर किरोसिन तेल छिड़कर आग लगा ली. घटना के बाद आसपास के सैकड़ो लोगों की भीड़ मृतका के घर के पास जमा हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतका के पति सुजीत कुमार को हिरासत में ले लिया है. जबकि उसकी सास व ननद को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई है.
वहीं दूसरी ओर मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है.मृतिका के पिता लदौरा निवासी लक्ष्मण मंडल ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से दहेज की मांग की जा रही थी, नही देने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है.
इधर मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर मृतिका व नवजात बच्चे के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.मामले को लेकर दरोगा मो. नसीम अंसारी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है,प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का सामने आ रहा है लेकिन सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कि जा रही है जो भी तथ्य सामने आएगा उसी के आधार पर करवाई की जाएग.