Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
21-Mar-2022 05:41 PM
By AJIT
BHAGALPUR: भागलपुर के नवगछिया में बाइक सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के बीरबन्ना चौक पर यह हादसा हुआ है। मृतक दोनों युवकों की पहचान खगड़िया के अलौली प्रखंड के जोगिया गांव निवासी मोहम्मद मुनीश के पुत्र मोहम्मद मिराज अली और विशुनदेव पासवान के पुत्र अनिकेत कुमार के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि बीते रविवार को दोनों दोस्त अपनी पल्सर बाइक से दोपहर दो बजे मेला देखने के लिए बिहपुर के मांगन शाह दरगाह देखने आए थे और वापस खगड़िया लौट रहे थे तभी बिरबन्ना चौक के पास अहले सुबह करीब पांच बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गये।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भवानीपुर थाना पुलिस ने नारायणपुर पीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को मोबाइल पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक अनिकेत के परिजन ललन कुमार ने बताया कि एक साल पहले ही उसके पिता का निधन हुआ था। अनिकेत पांच बहनों पर एकलौता भाई था जो सब्जी का दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वही मृतक मोहम्मद मिराज अली के परिजनों ने बताया कि मृतक मिराज अली मोबाइल रिपेयरिंग का दुकान चलाकर घर चलाता था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।