ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद

नौ लाख का चांदी से सजा पलंग पैलेस से गायब, कब्जेदारों पर लगा चोरी का आरोप

31-Aug-2020 01:34 PM

DESK :  उत्तर प्रदेश के अपराधी इतने शातिर निकले की उन्होंने नवाब साहब का चांदी का पलंग ही गायब करवा दिया. जी हां, उत्तर प्रदेश के रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की संपत्ति में से चांदी के 6 पलंग गायब हैं जिनकी कीमत 9 लाख रुपए आंकी गई है. 

क्या है मामला ?

उत्तर प्रदेश के रामपुर रियासत में नवाबों ने 174 साल तक शासन किया. इस रियासत के आखिरी नवाब रजा अली खां थे. जब भारत आजाद हुआ तो इस रियासत ने भारतीय गणराज्य में अपना  विलय करवा लिया. विलय के कुछ साल बाद नवाब के परिवार में उनकी सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर वाद विवाद शुरू हो गया था. मामला बढ़ा तो जिला न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक का दवाजा खटखटाया गया. अब देश की सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर परिवार के संपत्ति का बटवारा किया जा रहा है. 


किसने की चोरी ? 

इसी क्रम में जब संपत्ति का सर्वे करा मूल्यांकन कराया जा रहा था तभी नवाब के पौत्र और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने आरोप लगाया की पैलेस में रखे चांदी के 6 पलंग गायब हैं.  उन्होंने चांदी  के एक पलंग की कीमत लगभग डेढ़ लाख बताई . 

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया है कि कोर्ट द्वारा नियुक्त एडवोकेट कमिश्नर जब सर्वे के लिए खासबाग पैलेस गए थे तो वहां कोई सिल्वर बैड नहीं था. यह सिल्वर बैड पैलेस के रॉयल स्वीट में होते थे, जिन्हे गायब कर दिया गया है. अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक सिल्वर बैडस की कीमत कब्जेदारों के शेयर से कटेगी.

इस सर्वे की रिपोर्ट को जनपद न्यायाधीश की कोर्ट में जमा कराया गया है जिसके मुताबिक नवाब साहब के हुक्के की कीमत साढ़े पांच लाख रुपये के आसपास है वहीं उनके पानदान की कीमत भी करीब पौने दो लाख रुपये आंकी गई है.