ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

नेशनल हाईवे पर ट्रक चालकों को बनाता था शिकार, चढ़ गया पुलिस के हत्थे

14-Jul-2022 07:10 PM

By RANJAN

SASARAM: नेशनल हाईवे पर ट्रक चालक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों ने अपना जुर्म भी स्वीकार किया है। वह ट्रक चालक से एनएच पर लूटपाट कर रहा था। जिसका विरोध करने पर उसने गोली मार दी थी। अब दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया है।


रोहतास जिला के डेहरी में 12 जुलाई को लूटपाट के दौरान डिहरी के एनएच पर एक ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी करण कुमार उर्फ छत्रपति और उसके साथी अभिषेक कुमार को न्यू डिलिया से ही गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि यह दोनों अपराधी शातिर हैं तथा एनएच के लुटेरे हैं। 


एसपी आशीष भारती ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला कंटेनर का ड्राइवर गाड़ी अनुज कुमार लेकर पटना से यूपी लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने लूटपाट की कोशिश की और विरोध करने पर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 


मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से सात मोबाइल भी बरामद किया गया है। पूछताछ के क्रम में बताया कि जिस हथियार से फायरिंग की गई थी उसे नहर में फेंक दिया था। एसपी ने बताया कि अपराधियों ने अपना गुनाह कबूल किया है।