बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम
15-Jul-2021 08:00 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला मुजफ्फरपुर में सामने आया है। नशे में धुत गांव के एक युवक ने घर की महिलाओं के साथ भी दुर्व्यहार किया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से गांव के एक युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़िता के परिवार वालों ने बताया कि गांव में रहने वाला राजेश्वर पासवान नशे में धुत होकर युवती के घर पर पहुंच गया। उस वक्त घर में कोई नहीं था। बुधवार की शाम जब घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं थे तब युवक ने इसी का फायदा उठाने की कोशिश की। नशे में धुत राजेश्वर पासवान ने अचानक युवती के घर मे घुस गया और उसे अकेला देख जबरदस्ती करने लगा।
आरोपी युवक ने पीड़िता के कपड़ों को फाड़ डाला। पीड़िता ने जब शोर मचाया तब उसे बचाने के लिए उसकी मां और भाभी दौड़ी। युवक ने उनके कपड़े भी फाड़ डाले। पीड़िता और उसकी मां रोती रही बिलखती रही लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं था। युवक इस दौरान घर की सभी महिलाओं की पीटने लगा। तभी महिलाओं की चिख सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गये। ग्रामीणों को देख युवक मौके से फरार हो गया।
जिसके बाद पीड़िता अपने परिवारवालों के साथ साहेबगंज थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। परिजन आरोपी की गिरफ्तार करने और उसे कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। पीड़िता और उसके परिजनों का कहना है कि यदि आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गयी तो आत्महत्या को विवश हो जाएंगे।
वही सरैया एसडीपीओ राजेश शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।