Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
18-Nov-2021 08:51 AM
By SONU KUMAR
NAWADA: बड़ी खबर नवादा के नक्सल प्रभावित इलाका रजौली से आ रही है जहां इंटर स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल संजय कुमार ही तरुण सहित तीन लोग शराब के नशे में पकड़े गए हैं. जिन्हें हरदिया के जाजपुर टोले से गिरफ्तार किया गया है.
बताया जा रहा है रजौली में बुधवार की देर शाम पुलिस थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी हरदिया गांव के जाजपुर मोहल्ले में स्थानीय चौकीदार के साथ शराबबंदी को पूरी तरह से सफल बनाने को लेकर भ्रमण कर रही थी. इसी दौरान नशे में धुत रजौली इंटर विद्यालय के प्रभारी प्रिंसिपल संजय कुमार तरुण और उनके साथ रहे संदीप कुमार और उदेश कुमार पर नजर पड़ी पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया. इसके बाद चित्रकोली चेकपोस्ट स्थित उत्पाद चौकी पर ले जाकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया, जिसमें सभी के नशे में होने की पुष्टि के बाद गिरफ्तारी की गई.
गिरफ्तार प्रिंसिपल संजय कुमार तरुण रजौली बाजार के निवासी है जबकि साथ रहे संदीप कुमार महसई मोहल्ले और उदेश कुमार दुलरपूरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. वहीं गिरफ्तारी के बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया है.
वहीं थाना के अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान हरदिया के जाजपुर से शराब के नशे में होने की शंका पर इन्हें हिरासत में लिया गया और इनकी जांच की गई तो शराब पिए होने की पुष्टि हुई जिसके बाद इन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया.