ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नशा मुक्ति दिवस पर बोले सीएम- कोई जरूरी नहीं की हर चीज़ हर...

नशा मुक्ति दिवस पर बोले सीएम- कोई जरूरी नहीं की हर चीज़ हर किसी को पसंद आए

26-Nov-2022 02:14 PM

PATNA : बिहार में आज नशा मुक्ति दिवस मनाया जा रहा है। इसको लेकर जिला स्तर पर मद्य निषेध से संबंधित निबंध लेखन, वाद विवाद एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी पटना में भी मद्य निषेध विभाग द्वारा एक सरकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्रीगण शामिल हुए। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से बड़ा निवेदन किया है। 


मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार की लोगों से यह निवेदन करते हुए कहा कि, हम सभी लोग मिलकर यह संकल्प लें कि किसी भी तरह के नशीलें पदार्थ का कभी भी कहीं भी सेवन नहीं करेंगे और आस- पास के लोगों को भी नशीलें पदार्थों का सेवन नहीं करने को लेकर प्रेरित करेंगे। ताकि इसके दुष्प्रभाव से हमलोग बच सकें। नशे से न सिर्फ स्वास्थ बल्कि संस्कार भी खराब होता है। 


इसके आलावा उन्होंने कहा कि, शराबबंदी में हर दिन बेहतरी हो रही है। हर दिन लोग बड़ी संख्या में शराब से मुक्ति पा रहे हैं। लेकिन, कुछ लोग तो हर जगह गड़बड़ करने वाले होते हैं, उनका काम ही काम खराब करना होता है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि, हर किसी को बापू की बात मानना चाहिए। वहीं, जब सीएम से यह सवाल किया गया कि, कुछ लोग इसका विरोध करते हैं, इसको पसंद नहीं करते हैं।  इसके जवाब में सीएम ने कहा कि  जाने दीजिए कुछ लोग विरोध करते हैं और पसंद नहीं भी करते हैं, लेकिन इसे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।  वो पसंद नहीं करते हैं तो हम क्या ही कर सकते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अच्छा काम पसंद नहीं आता है। 


गौरतलब हो कि, प्रतिवर्ष आज यानि 26 जून को पूरी दुनिया में नशा मुक्ति दिवस मनाया जाता है। लोगों को नशा त्यागने के संकल्प दिलाए जाते हैं और तमाम जगहों पर लोगों को जागरूक किया जाता है और नशा छोड़ने की सलाह दी जाती है। इसको लेकर राज्य के सरकारी विद्यालय में कक्षा 6 से लेकर 12 तक के बच्चे  नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक किया। जिसमें कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।