Vijay Sinha : विधानसभा में अवैध बालू खनन के मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने विजय सिन्हा को घेरा, पूछा - मंत्री जी बताएं; ट्रक से खनन बंद करवाने का क्या है असली हकीकत Teacher Transfer : TRE -3 पास टीचर के लिए इस महीने से शुरू होगी होम पोस्टिंग, विधानसभा में उठा सवाल तो मंत्री सुनील कुमार ने दिया जवाब Anant Singh : अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, सीएम नीतीश का पैर छूकर लिया आशीर्वाद; बोले—मेरे साथ न्याय होगा ANANT SINGH : कैदी वैन में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, आज मोकामा के बाहुबली नेता लेंगे विधायक पद की शपथ Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत Ara highway project : आरा वालों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, सरकार ने तैयार किया मेगा प्लान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Board Inter Exam 2026 : पहले दिन आपकी भी छूट गई इंटर की परीक्षा, तो अब नहीं लेना होगा टेंशन; बिहार बोर्ड देने जा रहा बड़ा मौका e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं
29-Sep-2020 07:57 AM
PATNA : बिहार में शराबबंदी है. इसके बाद भी हर दिन कई लोग शराब के नशे में पकड़े जाते हैं जो कि शराबबंदी पर सीधे-सीधे एक सवाल खड़ा करता है.एक मामला गांधी मैदान थाना से सामने आया है.
रविवार की देर रात एक नाबालिग छात्र शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंच गया. नशे की हालत में छात्र ने वहां हंगामा शुरू कर दिया. हालांकि थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी उसे समझा कर घर भेजने की बात कर रहे थे, लेकिन छात्र ने किसी एक न सुनी. वह बार-बार पुलिसकर्मी से कह रहा था कि आप लोग कौन हैं, मुझे जेल भेज दें.
मैंने शराब पी है और आप मुझे जेल भेजें. आधा घंटा तक पुलिस उसे समझाने में जुटी रही लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा. जांच में पता चला कि उसके पिता पीएमसीएच में कार्यरत हैं और वह घर से नाराज होकर कहीं जाकर शराब पी और फिर नशे में गांधी मैदान थाना पहुंचकर खुद को गिरफ्तार करने की बात करने लगा. पुलिस ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो वह अंग्रेजी में पुलिस पर ही रौब झाड़ने लगा. बाद में छात्र ने अपने परिजनों का मोबाइल नंबर पुलिस को दिया. जिसके बाद परिजनों को पूरी जानकारी दी गई. छात्र मूल रूप से बेगूसराय का रहने वाला है और पीएमसीएच परिसर में ही रहता है. ब्रेथ एनालाइजर की जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. जिसके बाद उसे एक्साइज कोर्ट में पेश किया गया और उसे रिमांड होम भेज दिया गया.