Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड
27-Sep-2019 10:02 AM
DESK: चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने बड़ा खुलासा किया है. नासा ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग वाली जगह की तस्वीरें जारी की है, जिसमें नासा ने कहा है कि चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई है.
नासा ने चंद्रयान 2 की लैंडिंग की कुछ हाई रेजॉलूशन तस्वीरें जारी की है. तस्वीरों के आधार पर नासा का कहना है कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद के सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई है. नासा के हाई रेजॉलूशन इमेज इसके लूनर ऑर्बिटर कैमरे के जरिए खींची गई है. चंद्रमा के जिस अनछुए सतह पर भारत के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चंद्रयान-2 की लैंडिंग होनी थी, वहां लैंडर विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई है.
नासा ने बताया है कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम ने 7 सितंबर को चांद की समतल सतह पर Simpelius N और Manzinus C क्रेटर्स के बीच लैंडिंग की थी. दुर्भाग्यवश लैंडिंग सफल नहीं रही और स्पेसक्राफ्ट की लोकेशन की घोषणा नहीं की गई. ऊपर की तस्वीर नासा के ऑर्बिटर में लगे कैमरे से ली गई है. यह तस्वीर साइट के 150 किमी के इलाके को दर्शाती है.