ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / मुंगेर SP लिपि सिंह हैं JDU की कार्यकर्ता, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री...

मुंगेर SP लिपि सिंह हैं JDU की कार्यकर्ता, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ने लगाया गंभीर आरोप, देखें VIDEO

03-Feb-2020 06:35 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह ने मुंगेर एसपी लिपि सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सिंह ने कहा कि मुंगेर की एसपी एक अधिकारी की तरह काम करने के बदले वह जदयू के कार्यकर्ता की तरह काम कर रही हैं. जिस तरह का आदेश दिया जा रहा है वह उस तरह से कर रही हैं. ऐसे अधिकारियों पर कोई कैसे भरोसा करेगा. 

केस में नाम नहीं था फिर भी जोड़ा

नरेंद्र सिंह ने कहा कि लिपि सिंह जब बाढ़ में थी तब वह राजनीतिक साजिश के तहत वह काम करती थी. जिसके कारण चुनाव आयोग ने हटा दिया था. जब वह दिल्ली में गई तो उस समय भी जदयू पार्टी के गाड़ी से गई थी. लिपि सिंह को जैसे-जैसे इशारा मिल रहा है उस तरह के वह राजनीतिक साजिश के तहत कार्रवाई करती हैं. मुंगेर पहुंचते ही इस पुराने केस की फाइल मंगाई. उसमें मेरा नाम नहीं था कि उसने मेरा नाम जोड़कर कार्रवाई करने का आदेश दे दिया. किसी के नाम ले लेने से कोई गलत या अपराधी हो जाता हैं. सीएम नीतीश से भी कई लोग बात कर करते हैं.


गलत नीतियों के विरोध के कारण किया जा रहा परेशान

सिंह ने सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू के कई बड़े नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के गलत नीतियों का विरोध करने की वजह से मुंगेर पुलिस मेरे ऊपर राजनीतिक साजिश के तहत मुकदमा करके मुझे फंसा रही हैं. जिसकी शिकायत मैं जनता की अदालत के साथ-साथ न्यायालय में भी करूंगा. बता दें कि  सिंह बिहार सरकार के खिलाफ संघर्ष मोर्चा बनाकर पूरे बिहार में घूम घूम कर नीतीश सरकार के ऊपर हमला बोल रहे हैं कई ऐसे मंचों से नरेंद्र सिंह नीतीश कुमार की सरकार को के कार्यकाल को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं.