गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
18-Sep-2020 05:11 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार के मंत्रियों को काफी फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है. कृषि मंत्री प्रेम कुमार के बाद बिहार सरकार के खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद को भी आक्रोश का सामना करना पड़ा है. भाजपा नेता को उस वक्त लोगों ने खदेड़ दिया जब वह जनसंपर्क अभियान कर रहे रहे. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
मामला कैमूर के चैनपुर विधानसभा इलाके का है. जहां चांद प्रखंड में नीतीश सरकार में खान एवं भूतत्व मंत्री और चैनपुर सीट से विजयी भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजकिशोर बिंद को जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा है. इससे पहले भी जनसंपर्क के दौरान के मंत्री का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि 'अगर वे चुनाव हार गए तो इलाके में अकाल पड़ना तय है.'
मंत्री बृजकिशोर बिंद एक कार्यक्रम से लौट कर जा रहे थे. इस दौरान चांद प्रखंड में वह जनता को नीतीश सरकार और मोदी जी के उपलब्धियों के बारे में बताने लगे. इस दौरान लोगों का गुस्सा भड़क गया और स्थानीय लोग उनसे हिसाब मांगने लगे. जब लोगों ने विकास को लेकर उनसे सवाल किया तो मंत्री जी की बोलती बंद हो गई. फिर क्या था मंत्री जी वहां से गाड़ी में बैठ कर भाग खड़े हुए. जनता उनसे पांच सालों का हिसाब मांग ही रही थी कि मंत्री जी थोड़ा देर भी नहीं टिक सके.
जब मंत्री बृजकिशोर बिंद का अकाल पड़ने वाला बयान सामने आया तो उन्होंने खुद इसपर सफाई भी दी. उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर गलत ढ़ंग से प्रस्तुत किया जा रहा है. मैंने अपने क्षेत्र में काफी विकास किया है. आपको बता दें कि ब्रजकिशोर बिंद पहले भी ऐसे विवादित बयान देते रहे हैं.