ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

नामांकन से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने मंदिर में की पूजा : मांगा जीत का आशीर्वाद : कारकाट में NDA के नेता भरेंगे हुंकार

10-May-2024 11:47 AM

By First Bihar

SASARAM  : लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। सात चरणों में अबतक तीन चरणों का मतदान हो चुका है और तीन दिन बाद चौथे चरण का मतदान भी होना है। ऐसे में सातवें चरण के मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हों चुकी है। सातवें चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्वमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा आज  यानी 10 मई को काराकाट लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के रूप में सासाराम जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने पूजा-अर्चना कर अपने विजय का आशीर्वाद मांगा है। 


वहीं, पूजा करने के बाद उपेंद्र कुशवाहा सासाराम जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद सुअरा हवाई अड्डा मैदान, डेहरी में नामांकन जनसभा का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री व हम के संरक्षक जीतन राम मांझी, लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान, जदयू के वरिष्ठ नेता व बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार व राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। 


मालूम हो कि कारकाट लोकसभा क्षेत्र हॉट सीट में बदल चुकी है। यहां एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा का मुकाबला महागठबंधन के उम्मीदवार भाकपा (माले) से राजाराम सिंह कुशवाहा से है। वहीं इन दोनों के अलावा भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह भी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि यह लोकसभा इलाका कुशवाहा और यादव बहुल रहा है। 


काराकाट लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिनमें रोहतास जिले का नोखा, डेहरी, काराकाट और औरंगाबाद जिले का गोह, ओबरा, नबीनगर भी शामिल है। इन सभी में महागठबंधन का दबदबा बताया जाता है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में नोखा, डेहरी, गोहर, ओबरा और नबीनगर में आरजेडी ने जीत दर्ज की थी। जबकि काराकाट विधानसभा पर भाकपा (माले) ने अपना कब्जा जमाया था।