बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
21-Jul-2024 12:54 PM
By First Bihar
DELHI: पूरे देश में योगी सरकार के फैसले को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। योगी सरकार के नेमप्लेट लगाने वाले फैसले के खिलाफ मुस्लिम संगठन कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिन्द ने उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की बात कही है। जमीयत उलेमा-ए-हिन्द ने कहा है कि धर्म की आड़ में नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है।
दरअसल, योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान इस रूट की खाने-पीने की दुकानों पर दुकानदारों के नाम के साथ नेमप्लेट लगाने का आदेश जारी किया है। सरकार के इस आदेश के बाद पूरे देश में इसको लेकर विवाद छिड़ गया है और सियासत भी खूब हो रही है। मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिन्द अब इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देने का फैसला लिया है।
जमीयत उलेमा-ए-हिन्द ने इस आदेश को भेदभावपूर्ण और सांप्रदायिक बताते हुए सभी कानूनी पहलुओं पर विचार करने की बात कही है। इसको लेकर दिल्ली में आज बड़ी बैठक बुलाई गई है। जमीयत उलेमा-ए-हिन्द ने कहा है कि उसकी लीगल टीम इस आदेश के कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है। मुस्लिम संगठन ने कहा है कि इस फैसले से संविधान में निहित मौलिक अधिकारों का हनन होता है।
जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के चीफ मौलाना अरशध मदनी ने कहा है कि यह एक भेदभावपूर्ण और सांप्रदायिक फैसला है। इस फैसले से देश विरोधी तत्कों को लाभ उठाने का अवसर मिलेगा और इस आदेश के कारण सांप्रदायिक सौहर्द के बड़ा नुकसान पहुंचेगा। संविधान ने देश के नागरिकों को पूरी आजादी दी है कि उन्हें क्या खाना है और क्या पहनना है। यूपी सरकार का आदेश मौलिक अधिकारों का हनन करने वाला है।