ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / नमाज के बाद अतीक के समर्थन में नारेबाजी का मामला: सुशील मोदी बोले-तुरंत...

नमाज के बाद अतीक के समर्थन में नारेबाजी का मामला: सुशील मोदी बोले-तुरंत कडी कार्रवाई करे सरकार ताकि आगे कोई गड़बड़ी नहीं हो

21-Apr-2023 08:36 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के जामा मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद के समर्थन में नारेबाजी के मामले को लेकर नीतीश कुमार पर बीजेपी का हमला लगातार जारी है. सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश सरकार ने जान बूझ कर ऐसे तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है तभी उपद्रवियों का मनोबल बढ़ा है.


बीजेपी नेता सशील कुमार मोदी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई देते हुआ कहा कि वे वैसे तत्वों से सावधान रहें, जो वोट बैंक की राजनीति के चलते किसी अपराधी-माफिया को  'शहीद' बताकर अमन-चैन की तहजीब को खतरे में डाल रहे हैं. उन्होंने कहा है कि यूपी के माफिया अतीक अहमद की हत्या बिहार में सामाजिक सौहार्द मिटाने का बहाना न बने , इसके लिए समाज और सरकार को पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए. हम नहीं चाहते कि रामनवमी के बाद ईद पर भी किसी प्रकार की गड़बड़ी हो. 


सुशील मोदी ने कहा कि अतीक अहमद पर  हत्या-अपहरण जैसे संगीन मामले में पिछली गैर-भाजपा सरकारों के समय ही 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए थे. वैसे व्यक्ति को किसी मजहब से जोड़ कर नारेबाजी करने वालों की पहचान कर सरकार को तुरंत कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. बिहार की महागठबंधन सरकार ने शोभायात्रा और सामूहिक नमाज जैसे मौके पर गड़बड़ी करने वालों के प्रति यदि नरमी नहीं बरती होती, तो उपद्रवी तत्वों का दुस्साहस नहीं बढता. उन्होंने कहा कि अतीक अहमद उत्तर प्रदेश में जुल्म का पर्याय बन चुका था फिर भी उसकी हत्या को जायज नहीं ठहराया जा सकता. योगी सरकार ने तुरंत पूरे मामले की न्यायिक जांच का आदेश देकर कानून के प्रति भरोसा जताया है. 


सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में मंत्री वृजबिहारी प्रसाद की हत्या पुलिस सुरक्षा और अस्पताल परिसर में हुई थी. वहीं विधायक रहते अजीत सरकार और अशोक सिंह की हत्या भी सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में कर दी गयी थी. ऐसी चुनिंदा घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.