Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
31-Jan-2020 08:29 PM
By Pranay Raj
NALNDA: प्रेमी ने मां सरस्वती के प्रतिमा के सामने ही पंडाल में प्रेमिका के साथ शादी कर ली. शादी के बाद अपने ससुराल पहुंच गया. जब इसकी जानकारी उसे पिता को हुई तो वह समधि के घर पहुंच गए और बेटे-बहू और समधी की पिटाई कर दी. यह घटना नालंदा के नगर थाना के सालूगंज मोहल्ले की है.
हॉस्पिटल में कराया गया तीनों को भर्ती
जख्मी समधि मनोज कुमार यादव, उनके दामाद शेखपुरा के गिरिंडा चौक निवासी आशीष कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जबकि, मामूली रूप से जख्मी दूल्हन का इलाज निजी क्लिनिक में हुआ. युवक ने बुधवार की रात मणिराम अखाड़ा पर युवती से प्रेम विवाह किया. शादी में दुल्हन पक्ष के परिवार मौजूद थे. दूल्हे के पिता नवल यादव को सुबह में शादी की जानकारी मिली तो वह अपने सहयोगियों के साथ समधी के घर आ गए और मारपीट कर सभी को जख्मी कर दिया. पीड़ित मनोज कुमार ने एफआईआर का आवेदन थाने में दिया है.
3 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
घायल युवक ने बताया कि उसका तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह प्रेमिका से ही शादी करना चाहता था, लेकिन मेरे पिता इसको लेकर तैयार नहीं थे. जब प्रेमिका ने अपने परिजनों से बात की तो वह तैयार हो गए. इस कारण अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ उसने शादी कर ली. जिससे नाराज होकर पिता ने मारपीट की.