बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम
13-Oct-2019 05:59 PM
By Pranay Raj
NALNDA: बिहारशरीफ सदर अस्पताल में उस वक्त एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला जब मरीज को लेकर दो महिला आशा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गई. दोनों के बीच जमकर लात और घूंसे चले. इस दौरान एक आशा कार्यकर्ता मामूली रूप से जख्मी हो गई.
जख्मी आशा कार्यकर्ता ने बताई कि पास के दवा दुकानदार का रिश्तेदार प्रसव कराने आया था. जिसका हाल-चाल जानने वह पहुंची थी इसी दौरान पूर्व से बैठी एक अन्य आशा कार्यकर्ता से तू तू मैं मैं और गाली गलौज के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे.
भर्ती मरीज के परिजनों और कर्मियों के सहयोग से दोनों को हटा दिया गया. जिसके बाद यह मामला शांत हुआ. बता दें कि बिहार शरीफ सदर अस्पताल से मरीजों को निजी क्लीनिक में ले जाने के लिए आए दिन आशा कार्यकर्ता आपस में भिड़ जाती हैं. अगर कोई कर्मी इसका विरोध करता है तो उसे झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दिया करता है. यही कारण है कि जब ये लोग सदर अस्पताल से मरीज को निजी क्लीनिक में भेजते हैं तो कोई इसका विरोध नहीं करता है.