अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Jan-2023 03:59 PM
NALANDA : बिहार में सड़क हादसे में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर शयद ही कोई ऐसा गुजरता ही जिस दिन सड़क हादसे में मौत की खबर निकल कर सामने न आती हो। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर सरकार के तरफ से भी लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाता है। लेकिन, इसके बाबजूद लोग नियमों की अवहेलना करने से पीछे नहीं हटते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के नालंदा से जुड़ा हुआ है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मूत हो गई है,जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापर के पास दो बाइक की सीधी टक्कर में दो व्यक्ति की मौत हो गयी है। इसके साथ ही एक युवक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इसका इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
इस सड़क हादसे में मृत और घायल लोगों की पहचान हो गयी है। मृतक का नाम संतोष और जितेंद्र बताया जा रहा है। जबकि घायल युवक की पहचान गोली कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, जितेंद्र और गोलू आपाची बाइक से सवार होकर अपने परिवार वालों के यहां मकर संक्रांति के अवसर पर दही -चूड़ा पहुंचाकर वापस अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही संतोष की बाइक से इसकी टक्कर हो गई, जिससे ये लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने संतोष और जितेंद्र को इन दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इधर, इस मामले में फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के करा दिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को दे दिया गया है। वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।