ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / सिपाही भर्ती परीक्षा में 23 मुन्ना भाई समेत 3 लड़कियां पकड़ी गई, पुलिस...

सिपाही भर्ती परीक्षा में 23 मुन्ना भाई समेत 3 लड़कियां पकड़ी गई, पुलिस को देख लगी फूट-फूटकर रोने

08-Mar-2020 01:48 PM

By Pranay Raj

NALNDA: बिहार में आज बिहार पुलिस के सिपाही भर्ती का परीक्षा के दौरान पुलिस ने चोरी करते हुए नालंदा में 13 युवक और 13 लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा है. जैसे ही लड़कियों को गाड़ी पर पुलिस बैठाकर थाना ले जाने लगी तो लड़कियां फूट-फूटकर पुलिस के सामने ही रोने लगी है.

चोरी करने में लड़कियां भी आगे

बिहारशरीफ के आरपीएस स्कूल के केंद्र पर नकल करते 15 और एक दूसरे के बदले परीक्षा देते कुल 16 परीक्षार्थियों को पकड़ा गया है. आज बिहारशरीफ के 4 केंद्रों पर केंद्रीय चयन परिषद द्वारा दो पालियों में सिपाही भर्ती परीक्षा ली जा रही हैं. पहली पाली में केंद्र पर पहुंचकर डीएम योगेंद्र सिंह और एसपी ने जांच के दौरान सभी को पकड़ा. इसके बाद सदर डीएसपी इमरान परवेज केंद्र पर पंहुचकर जांच शुरू की. एक लड़की दूसरे लड़की के बदले परीक्षा दे रही थी. इसको भी पकड़ा गया है. देने वालों में एक महिला अभ्यर्थी है. सबसे बड़ी बात यह है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में जाने के पहले पूरी तरह से जांच के बाद ही जाने दिया जाता है. लेकिन वह किस तरह चिट पुर्जा लेकर अंदर घुस गए. यह केंद्र के शिक्षकों और सुरक्षाकर्मियों पर सवालिया निशान खड़ा करता है. 

आरा में पकड़े गए 7 मुन्ना भाई

सिपाही भर्ती परीक्षा में जैन कॉलेज परीक्षा केंद्र एवं महाराजा कॉलेज परीक्षा केंद्र से 7 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए. बताया जा रहा है कि जैन कॉलेज परीक्षा केंद्र से पांच चोरी के आरोप में परीक्षार्थियों को विक्षकों ने पकड़ा. इसके बाद नवादा थाना की पुलिस को हवाले कर दिया. जबकि महाराजा कॉलेज परीक्षा केंद्र से एक मुन्ना भाई जो दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा एक और परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया.