ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह

Home / news / नालंदा में दिनदहाड़े शख्स को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा में दिनदहाड़े शख्स को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

01-Apr-2020 02:24 PM

By Pranay Raj

NALANDA : बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक पिकअप चालक को गोली मार दिया है. मामला नगरनौसा थाना इलाके के मोनियम पुर गांव की है जहां बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक पिकअप चालक को गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया.

घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. घायल चालक की पहचान सुबोध कुमार के रूप में की गई है.

चालक ने बताया कि मंगलवार को ही कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हुआ था. उस वक्त मामला शांत हो गया. लेकिन जब वह बुधवार को  गांव में लगे पिकअप को लाने गया तो   उसी दौरान चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे. मारपीट का जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर आपसास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.