बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
07-Sep-2020 07:01 AM
By PRANAY RAJ
NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं.
हादसा जिले के चंडी थाना इलाके के गौढ़ापर की है, जहां खड़ी ट्रक में एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त हुआ की मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई. घटना के बारे में बताया जाता है कि नगर थाना इलाके के चैनपुरा गांव निवासी वीरू पासवान की पत्नी शोभा देवी रविवार की देर रात छत से गिर गई थी. जिसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला को विम्स रेफर किया गया.
एंबुलेंस चालक मरीज को विम्स ना ले जाकर पटना ले जा रहा था. इसी दौरान चंडी थाना इलाके के गौढ़ापर गांव के समीप एंबुलेंस चालक ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी. जिसमें एंबुलेंस पर सवार घायल मरीज शोभा देवी, उसके पति वीरू पासवान, सुदामा पासवान और आशा देवी की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि इस हादसे में एम्बुलेंस पर सवार बालेश्वर पासवान ,सरिता देवी और संसार देवी गंभीर रुप से घायल हो गई. लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक नशे की हालत में था और तेजी से गाड़ी चला रहा था, जिस कारण हादसा हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.