PM Kisan का बड़ा फायदा! सालाना ₹6,000 के साथ मिलेगी ₹36,000 की पेंशन, जानिए सरकार का डबल बेनिफिट प्लान बिहार में नशे के खिलाफ बड़ा धमाका! अब हर जिले में खुलेगा खास नारकोटिक्स थाना बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल
22-Oct-2019 08:24 PM
By Pranay Raj
NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां एक बारे फिर से आक्रोशित भीड़ ने पुलिस को अपना निशाना बनाया है. पुलिस टीम के ऊपर नाराज लोगों ने जानलेवा हमला किया है. इस हमले में 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घटनास्थल पर जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी पहुंचे हैं.

वारदात जिले के नूरसराय थाना इलाके की है. जहां नारी गांव में मारपीट के विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम के ऊपर जमकर पथराव किया गया. इस हमले में 4 पुलिस वालों को गंभीर चोटे आई हैं. बताया जा रहा है कि दो गुटों में मारपीट हुई थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. दोनों पक्षों से बातचीत चल ही रही थी कि अचानक से आक्रोशित लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारीयों ने आनन-फानन में घायल पुलिकर्मियों को पीएचसी में भर्ती कराया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि हमला करने वालों आरोपियों की पहचान की जा रही है. उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.