ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / नालंदा में हड़ताल पर गए वकील, न्यायालय परिसर में एंट्री पर रोक...

नालंदा में हड़ताल पर गए वकील, न्यायालय परिसर में एंट्री पर रोक लगाने का कर रहे विरोध

09-Apr-2021 09:37 AM

By Vyom Dipansh

NALANDA : बड़ी खबर नालंदा से है, जहां जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के बाद अधिवक्ताओं ने आंदोलन कर दिया है.

अधिवक्ताओं ने संघ भवन में एक बैठक कर न्यायालय का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है. दरअसल प्रातः जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा अधिवक्ताओं की गाड़ी और अधिवक्ताओं के कोर्ट में प्रवेश करने पर सख्ती से रोक लगा दी थी,इसी से बौखलाए अधिवक्ताओं ने आंदोलन शुरू कर दिया. इधर दूसरी ओर जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कहना है कि कोविड-19 को देखते हुए उच्च न्यायालय के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है कि कोर्ट के भीतर कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं आएंगे. 

साथ ही जो भी सुनवाई होगी अब वर्चुअल होगी. इधर अधिवक्ताओं के आंदोलन के कारण बिहार शरीफ कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक जिला एवं सत्र न्यायाधीश नालंदा जिला अधिवक्ता संघ में आकर अपनी बातों को नहीं कहते हैं तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा. इधर अधिवक्ताओं के आंदोलन का असर न्यायिक कार्य पर पूरी तरह पड़ गया. कैदी वाहन को भी वापस भेज दिया गया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से नालंदा एसपी से संपर्क कर कैंपस को खाली कराने के लिए अतिरिक्त बल भेजने का निर्देश दिया है.