अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट? PM Kisan का बड़ा फायदा! सालाना ₹6,000 के साथ मिलेगी ₹36,000 की पेंशन, जानिए सरकार का डबल बेनिफिट प्लान बिहार में नशे के खिलाफ बड़ा धमाका! अब हर जिले में खुलेगा खास नारकोटिक्स थाना बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना
17-Nov-2019 05:51 PM
NALANDA : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. घटना नालंदा जिले की है. जहां थाना परिसर में एक प्रेमी जोड़े ने शादी रचाई. दरअसल मेडिकल दुकान पर काम करने वाला एक आशिक स्कूल में पढ़ाने वाली एक मैडम से प्यार करता था. कुछ ही दिन पहले दोनों घर से फरार हो गए थे. जिनको मोहल्ले वालों ने पटना के एक पार्क में पकड़ा था.
घटना नालंदा जिले के सिलाव थाना इलाके की है. जहां कड़ाह बाजार के रहने वाला प्रेमी अनुज कुमार ने थाने में अपनी प्रेमिका से शादी रचाई. अनुज बाइपास पर नवाब मेडिकल हॉल में रहता है. वहीं, प्रेमिका सिलाव में जीवन ज्योति स्कूल में पढ़ाती थी. बताया जा रहा है कि प्रेमी की गहरी दोस्ती प्रेमिका के पिता से है. जिसके कारण जब भी कोई प्रेमिका के घर में बीमार पड़ता था तो उसके घर उसका आना जाना लगा रहता था. इसी बीच दोनों में प्यार हो गया. 22 अगस्त 2019 को बाढ़ कोर्ट में जा कर प्रेमी-प्रेमिका कोर्ट मैरेज कर लिया. 14 नवंबर 2019 को प्रेमिका अपने माता-पिता को कोर्ट मैरेज के बारे में बता दी.
जब घर वालों को इस बात की खबर लगी तो उन्होंने लड़की की जमकर पिटाई की. उसके बाद 14 तारीख को ही प्रेमी-प्रेमिका घर से फरार हो गयी. मोहल्ले वाले के सहयोग से कपल को पटना के एक पार्क से पकड़ा गया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने जब पूछा तो प्रेमी-प्रेमिका ने कोर्ट मैसेज के बारे जारी जानकारी बतायी और कोर्ट मैरेज का कागज दिखाया. पुलिस ने दोनों के परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. उसके बाद दोनों प्रेमी युगल थाना परिसर में बने मंदिर में पहुंचे और फिर प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर देकर पत्नी स्वीकार किया.