ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / नालंदा में पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी, छोटी पहाड़ी के...

नालंदा में पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी, छोटी पहाड़ी के ऊपर ड्रोन कैमरे से चलाया गया सर्च अभियान

09-Feb-2022 09:10 AM

NALANDA : छोटी पहाड़ी जहरीली शराब कांड के बाद नालंदा पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में छोटी पहाड़ी के ऊपर ड्रोन कैमरे के माध्यम से सर्च ऑपरेशन चलाया गया. नालंदा एसपी के निर्देश के बाद अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है. 


ड्रोन कैमरे की मदद से शराब के कारोबारियों को चिन्हित करने का काम शुरू किया गया है. हालांकि ड्रोन कैमरे की आवाज सुनकर इस इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया. इस दौरान शराब की बरामदगी नहीं हुई, लेकिन कारोबारियों में भय का माहौल कायम जरूर हो गया. इस इलाके में इतनी संकीर्ण गली है, जहां जाना संभव नहीं है. इसलिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है.


साथ ही लोगों से अपील की जा रही है, कि शराब समेत अन्य तरह के नशे का सेवन न करें. मंगलवार को ड्रोन से तलाशी के दौरान मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर मो. गुलाम सरबर, नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार, सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार के अलावा पुलिस के जवान मौजूद रहे.


दरअसल, पिछले महीने सोहसराय थाना के छोटी पहाड़ी इलाके में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई थी. उसके बाद से लगातार पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारियों द्वारा इस पहाड़ी इलाके में कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस दौरान इस इलाके से बड़े पैमाने पर शराब की भी बरामदगी हुई है.