ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

नालंदा में अपराधियों का तांडव, जमीन के विवाद में 60 साल के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

06-Feb-2024 09:44 PM

By First Bihar

NALANDA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. अपराधियों ने इस बार अपनी उपस्थिति नालंदा में दर्ज करायी है। जहां मंगलवार की देर शाम 60 साल के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के गौस नगर गांव की है जहां बदमाशों ने गर्दन में गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी।


मृतक की पहचान स्व. छोटू यादव के 60 वर्षीय पुत्र रामाश्रय यादव हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना का 15 वर्ष पुराना भूमि विवाद बताया जा रहा है। हत्या के बाद गांव में मातम का माहौल है। वही परिवार के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


मृतक के पुत्र ललन यादव ने बताया कि शंकर केवट और दिलीप राउत से वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था। देर शाम दोनों आरोपी उनके भतीजा के साथ मारपीट करने लगे। पिता छत पर थे। शोर सुन वह नीचे आएं और पौत्र का बीच-बचाव कर घर के अंदर चले गए। उसी दौरान दोनों बदमाशों ने पिता पर दो फायर किया। गोली गर्दन में लगने से पिता की मौके पर मौत हो गई। 6 कट्‌ठा भूमि का विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। 


थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने बताया घटना की सूचना के बाद पुलिस जख्मी को सदर अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण भूमि विवाद प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।