बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Apr-2020 06:47 AM
NALANDA : सोमवार को एक साथ 17 नए मामले सामने आने के बाद नालंदा जिला कोरोना को लेकर सबसे संवेदनशील बन गया है। 17 नए पॉजिटिव के सामने आने के बाद नालंदा में कोरोना पॉजिटिव कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। इनमें से 26 लोगों तक एक शख्स ने कोरोना का संक्रमण पहुंचाया है।
दुबई से आए इस शख्स के संपर्क में आने से अब तक 26 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें पटना के सुल्तानगंज इलाके में रहने वाला उसका ससुर भी शामिल है। बिहारशरीफ के हर इलाके में कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। बाकी जिलों की बात करें तो सीवान के बाद अब नालंदा दूसरे नंबर पर है। सीवान में अब तक 29 मामले सामने आए हैं जबकि नालंदा में 28 पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं। सोमवार को नालंदा जिले से 17 नए मामले सामने आने के बाद बिहार में कोरोना पॉजिटिव की तादाद बढ़कर 113 हो गई है।
बिहारशरीफ से लगातार कोरोना पॉजिटिव के सामने आने के बाद लोग दहशत में हैं। सोमवार को जिस युवती का टेस्ट रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आया उसे पहले से ही क्वारंटाइन में रखा गया था। दुबई से लौटे युवक के संपर्क में आने के कारण इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बिहारशरीफ के खासगंज मुहल्ले में 14 अप्रैल को पहला मामला सामने आया था। दुबई से आए युवक के संपर्क में आने वाले 3 परिजन अगले दिन ही कोरोना पॉजिटिव गए थे। जिला प्रशासन ने आनन-फानन में खासगंज के अलावे शेखाना और अंबेर मोहल्ले को सील कर दिया था। 18 अप्रैल को दुबई से आए युवक के भगना में भी संक्रमण पाया गया और उसके अगले ही दिन उसके डॉक्टर पिता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 19 अप्रैल को युवक के तीन अन्य परिजन इंफेक्टेड पाए गए और 20 अप्रैल यानी सोमवार को 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...